उड़ान भरने के लिए बेताब किंगफिशर, पैसा जुटाने की जुगत में माल्या
बेंगलूरु। लंबे अर्से से आर्थिक संकट का सामना कर रही एयरलाइन कंपनी
किंगफिशर एयरलाइंस को उम्मीद की नई किरण नजर आई है। कंपनी अपनी हिस्सेदारी
बिक्री की संभावना तलाशते हुए एक विदेशी निवेशक के साथ बातचीत कर रही है।
यह बात कंपनी के चेयरमैन विजय माल्या ने कही। हालांकि, उन्होंने निवेशक का
नाम बताने से इनकार किया।कंपनी के शेयरधारकों की सालाना बैठक के दौरान
माल्या ने बताया, 'मुझे उम्मीद है कि यह करीब 90 दिन में सिरे चढ़ेगा। यह
मेरा अपना अनुमान है। यह कम या ज्यादा हो सकता है।' निवेशक के बारे में
पूछे जाने पर माल्या ने कहा, 'निवेशक के बारे में जानकारी सार्वजनिक करना
बहुत संवेदनशील है क्योंकि इससे समझौते की गोपनीयता भंग होगी।' उन्होंने
कहा कि मीडिया में कंपनी के खिलाफ खराब रिपोर्ट पेश किये जाने से कंपनी के
सौदों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। साथ ही, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी
कंपनी को लाइसेंस से हाथ धोना पड़ा।
करीब एक साल से बेकार खड़ी
किंगफिशर पर कुल 7,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और उसका संचित घाटा 16,000
करोड़ रुपये से अधिक है। एक सवाल के जवाब में माल्या ने कहा कि यूनाइटेड
ब्रिवरीज होल्डिंग्स के निदेशक मंडल ने संभावित निवेशक के मद्देनजर सतत धन
उपलब्ध कराते रहने के कंपनी के अनुरोध पर विचार किया है और कुछ धन उपलब्ध
कराने पर राजी हो गया है।उन्होंने कहा, 'यूनाइटेड ब्रिवरीज खुद अपने कोषों व
परिसंपत्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकती क्योंकि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने
उसे ऐसा करने से रोक रखा है। हमने इस कोष के एक हिस्से का इस्तेमाल करने
की अनुमति न्यायालय से मांगी है और अब यह माननीय न्यायालय की अनुमति पर
निर्भर करता है।' यह पूछे जाने पर कि क्या यूनाइटेड ब्रिवरीज कर्मचारियों
के वेतन का भुगतान करने पर राजी हो गई है, माल्या ने कहा, 'हां, यह माननीय
न्यायालय के समक्ष मुख्य अनुरोध है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com