-->

Breaking News

सड़क हादसों में दो अध्यापकों की मौत, दो जख्मी

अमृतसर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहला हादसा रइया बस स्टैंड पर हुआ। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटर पर सवार लड़की को रौंद डाला।

रइया निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई राजेश कुमार को अमृतसर भेजने के लिए रइया बस स्टैंड पर छोड़ने आया था। उनका भाई बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने उनके भाई को टक्कर मार दी। कार उनके भाई को दूर तक घसीटते हुए ले गई। वे 108 एंबुलेंस से भाई को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते ही उनके भाई की मौत हो गई। थाना ब्यास पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार मालिक रूपिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उधर, गांव लोहारका खुर्द निवासी प्रितपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मंगलवार देर शाम एक्टिवा से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने गलत साइड पर आकर उनकी बेटी को टक्कर मार दी। उनकी बेटी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे रौंछ दिया। इस हादसे में उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर बलजीत सिंह उर्फ निक्का निवासी गांव वडाला भिट्टेवड्ड को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com