-->

Breaking News

भटकल, टुंडा की गिरफ्तारी हमारी कूटनीतिक कामयाबी: खुर्शीद

लखनऊ : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा और यासीन भटकल की गिरफ्तारी को सरकार की कूटनीतिक कामयाबी करार दिया है। बुलंदशहर में रविवार को कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे खुर्शीद ने कहा कि कोई वजह होगी। हमारी कूटनीति की कामयाबी होगी जो हम इन्हें (टुंडा, भटकल) लेकर आए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर निशाना साधते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि वाजपेयी तो पाकिस्तान तक जाकर भी नहीं ला पाए। हम तो घर बैठे उनको (टुंडा, भटकल) ले आए। खुर्शीद ने इन आतंकियों की गिरफ्तारियों को केंद्र सरकार की कूटनीतिक कामयाबी बताया और बिना किसी का जिक्र किए कहा कि किसी ने हमारा सहयोग किया है। हमारी बात को समझकर इन आतंकियों को पकड़वाने में मदद की है। इन आतंकियों की गिरफ्तारी देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।गौरतलब है कि देश में हुए कई विस्फोटों के आरोपी आतंकी टुंडा और भटकल को बीते अगस्त महीने में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com