मोदी पर घमासान! आडवाणी को मनाने की कोशिशें तेज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी पर
नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने का दबाव बढ़ गया है। मोदी को कुछ
राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले ही पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग और
तेज हो गई है। इसी को लेकर आरएसएएस नेता भैयाजी जोशी ने शनिवार देर रात
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और दूसरे नेताओं से मुलाकात की।
राजनीतिक
सूत्रों की मानें तो आडवाणी और सुषमा स्वराज मोदी की उम्मीदवारी के विरोध
में हैं। बताया जा रहा है कि सहमति बनाने के मकसद से ही भैयाजी ने आडवाणी
से मुलाकात की। उधर, मोदी के समर्थक उन्हें पीएम उम्मीदवार बनाने का लगातार
दबाव बना रहे हैं। लेकिन आडवाणी कैंप का कहना है कि इससे वोटों का
ध्रुवीकरण हो सकता है और यूपीए के करप्शन, आर्थिक संकट और अकर्मण्यता के
मुद्दे पीछे छूट जाएंगे।
बता दें कि कुछ दिनों पहले
ही बीजेपी नेता अरुण शौरी ने कहा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी
चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी पार्टी के पीएम उम्मीदवार हैं।
उन्होंने मोदी विरोधियों को असरहीन भी बताया था।
गौरतलब
है कि मोदी को लेकर आडवाणी ने विरोध का रुख ही दिखाया है। मोदी को चुनाव
प्रचार समिति की कमान देने का भी आडवाणी ने खुलकर विरोध किया। यहां तक कि
उन्होंने इस्तीफा भी दे दिया, हालांकि मान-मनौव्वल के बाद इस्तीफा वापस ले
लिया। भले ही आडवाणी अब तक शांत हों लेकिन उनके रुख में अब तक कोई तब्दीली
नहीं आई है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com