-->

Breaking News

आज राज्यसभा में पेश होगा खाद्य सुरक्षा विधेयक

नई दिल्ली : लोकसभा से पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक आज राज्यसभा में पेश होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इससे देश की 1.2 अरब आबादी के करीब एक तिहाई हिस्से को अत्यंत रियायती दर पर अनाज मुहैया हो सकेगा.इस तरह करीब 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा जिन्हें 3 रुपये प्रति किलो दर पर गेंहू और 2 रुपये प्रति किलो चावल और 1 रुपये प्रति किलो मोटा अनाज मुहैया होगा. ये कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का पसंदीदा विधेयक माना जाता है.

यही वजह है कि लोकसभा में आठ घंटे तक चली बहस के दौरान सोनिया अस्वस्थ हो गई थीं और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराना पड़ा था.साथ ही लोकसभा में 26 अगस्त को सरकार की ओर से बहस की शुरुआत करते हुए सोनिया गांधी ने संसद से इस विधेयक को कानून का रूप प्रदान कर 'ऐतिहासिक कदम' उठाने का आग्रह किया था.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com