-->

Breaking News

श्रीसंत के लिए दुखी हूं, यह प्रतिभा की बर्बादी : सौरव

कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए दुख जताया, जिन्हें आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में आजीवन प्रतिबंध की सजा सुनाई गई है।

सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट की कोचिंग समिति की बैठक के इतर कहा, अगर उसने ऐसा किया है, तो मुझे लगता है कि यह सही फैसला है। मुझे उसके लिए दुख है, यह प्रतिभा की बर्बादी है। समिति के अध्यक्ष गांगुली ने आगामी 2013-14 घरेलू सत्र से पहले बंगाल की कमजोर बल्लेबाजी पर चिंता भी जताई।

उन्होंने कहा, बल्लेबाजी बंगाल के लिए बड़ी चिंता की बात है। टीम को नियमित कप्तान मनोज तिवारी की सेवाएं नहीं मिलेंगी, जो घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं। गांगुली ने कहा, मैंने कोच (अशोक मल्होत्रा) से इस संबंध में बात की है। खिलाड़ियों को स्थिति को समझना होगा और जिम्मेदारी लेनी होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com