आंध्र के CM ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की
नई दिल्ली।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस
महासचिव दिग्विजय सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। इस बीच ऐसी अटकलें हैं कि
हैदराबाद को संघ शासित क्षेत्र बनाने की मांग पर केंद्र सरकार विचार कर
रही है। मंगलवार रात रेड्डी ने ए के एंटनी समिति के सामने अपना रुख पेश
किया था। माना जा रहा है कि रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी के आंध्र प्रदेश
मामलों के प्रभारी सिंह को आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के सीमांध्र
क्षेत्र में हो रहे विरोध से अवगत कराया है।
कांग्रेस
कार्य समिति के 30 जुलाई के फैसले के बाद सीमांध्र के मुद्दे से निपटने के
लिए एंटनी की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय समिति के बुलावे पर
मुख्यमंत्री मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। विभाजन के खिलाफ खुले तौर पर
अपना मत जाहिर करने वाले रेड्डी ने दिग्विजय को सूचित किया कि सीमांध्र के
मंत्री अपने इस्तीफों को स्वीकार करने पर जोर दे रहे हैं। बैठक के बाद
दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी को दो बार विजयी बनाने
वाले मतदाताओं के हित कांग्रेस नेतृत्व के मन में सबसे ऊपर है।
मुख्यमंत्री
की समिति के साथ बैठक के बाद सीमांध्र के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों
ने एक पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि यदि विभाजन अपरिहार्य है
तो हैदराबाद को संघ क्षेत्र या दोनों राज्यों की स्थाई राजधानी बनाया जाना
चाहिए। उन्होंने समिति का ध्यान, हैदराबाद में रह रहे सीमांध्र के लोगों और
नदी जल और राजस्व बंटवारे जैसी समस्याओं की ओर भी खींचा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com