-->

Breaking News

सेंसेक्स 333 अंक चढ़ा, निफ्टी 5448 पर बंद

मुंबई। रुपये में शानदार रिकवरी आने की वजह से बाजारों में 2 फीसदी मजबूती आई। सेंसेक्स 333 अंक चढ़कर 18567 और निफ्टी 107 अंक चढ़कर 5448 पर बंद हुए। रुपये में करीब 56 पैसे की मजबूती आई है। एक अमेरिकी डॉलर की कीमत की 67.07 रुपये है। एमिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 1-0.75 फीसदी चढ़े। मेटल, हेल्थकेयर, ऑटो, तकनीकी, आईटी, बैंक, ऑयल एंड गैस, पावर शेयर 2.75-2 फीसदी चढ़े। पीएसयू, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 1.5-1 फीसदी मजबूत हुए। एफएमसीजी शेयरों में बढ़त रही। रियल्टी शेयर 0.5 फीसदी गिरे
मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज बाजार रिकवरी के मूड में दिखे। रघुराम राजन के आरबीआई के गवर्नर पद संभालने से बाजार में उम्मीद जागी है। इसका असर रुपये पर भी दिखा। खराब एशियाई संकेतों और रुपये में कमजोरी आने के बावजूद बाजार बढ़त पर खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी बढ़ा। सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा। निफ्टी 5400 के ऊपर पहुंच गया। निफ्टी में करीब 120 अंक की तेजी आई। हालांकि, कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले। लेकिन, दोपहर के बाद बाजार में खरीदारी लौटी। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़े।
दिग्गजों में रैनबैक्सी, बीएचईएल, जेपी एसोसिएट्स, लुपिन, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंडाल्को, डॉ रेड्डीज, टीसीएस, सिप्ला 8.75-3.5 उछले। गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर बायबैक ला सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 2 फीसदी चढ़ा। विप्रो को डॉएश बैंक से करीब 850 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। विप्रो में 0.5 फीसदी की तेजी आई। सरकार ने पावर सेक्टर के लिए गेल को जीरो ड्यूटी पर गैस इंपोर्ट करने की इजाजत दी है। रिलायंस पावर, एनटीपीसी, टाटा पावर में 1.75-1 फीसदी की तेजी आई। गेल 0.25 फीसदी मजबूत हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com