-->

Breaking News

TMC सांसद ने दी पोल खोलने की धमकी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद कुणाल घोष पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। विधाननगर पुलिस ने पांच दिन में कुणाल घोष से गुरुवार को तीसरी बार पूछताछ की। इस बीच बागी सांसद ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। कुणाल घोष ने धमकी दी है कि अगर उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला तो वो एक वीडियो के जरिए सबकी पोल पट्टी खोल देंगे।

कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे तृणमूल सांसद कुणाल घोष आज पार्टी की आंखों की किरकिरी बन गए हैं। शारदा चिटफंड घोटाले में नाम आने के बाद पार्टी ने कुणाल से दूरी क्या बनाई, वो बगावत पर उतर आए। विधाननगर पुलिस के दफ्तर में छह दिन के भीतर तीसरी बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस मौके पर कुणाल ने कहा कि अगर उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला, तो वो एक वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।

दिल्ली से कोलकाता पहुंचने के बाद कुणाल सीधे पूछताछ के लिए हाजिर हुए। कुणाल ने कहा कि उन्हें अपनी जान पर खतरा महसूस हो रहा है इसलिए उन्होंने सच सामने लाने के लिए वीडियो बनाया है। कुणाल के खिलाफ पुलिस की सख्ती से चिटफंट घोटाला फिर से सुर्खियों में है। सूबे की सियासत भी तेज हो गई है। तापस राय और शताब्दी राय भी बागी तेवर दिखा रहे हैं। इससे पहले सांसद कबीर सुमन भी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर चुके हैं। पार्टी ने तीनों सांसदों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। पुलिस की पूछताछ को भी दबाव का ही हिस्सा माना जा रहा है।
कुणाल घोष ने कहा कि जिस अर्नब घोष (पुलिस अफसर) ने मुझे बुलाया था, वो नहीं था।

 दूसरे अफसरों ने बात की। मैं किसी भी मनी मार्केट से नहीं मिला हुआ हूं। पर जब भी मुझसे पूछा जाएगा, सहयोग करूंगा। कुणाल घोष ने अभी पूरी तरह मुंह नहीं खोला है। माना जा रहा है कि ज्यादा सख्ती बरते जाने पर कुणाल चिटफंट कंपनी से पैसे लेने वाले कुछ पार्टी नेताओं के नाम का खुलासा कर सकते हैं। शारदा ग्रुप के सीईओ सुदीप्तो सेन ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में सांसद कुणाल घोष और श्रृंजय बोस पर पैसे लेने का आरोप मढ़ा था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com