ओबामा से मनमोहन की आज मुलाकात
वाशिंगटन।
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के साए में आज पीएम मनमोहन सिंह अमेरिकी
राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे। हालांकि इस मुलाकात के दौरान
न्यूक्लियर एनर्जी समेत तमाम कारोबारी मुद्दों के छाए रहने की ही उम्मीद
है। मगर ताजा घटनाक्रम के चलते आतंकवाद का मुद्दा भी बैठक के दौरान उठ सकता
है।अमेरिका
में भारत की राजदूत निरुपमा राव ने कहा है कि आतंकवाद का मुद्दा अमेरिका
के साथ उठाया गया है। मनमोहन सिंह शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के
सत्र को संबोधित करेंगे और रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
से मुलाकात करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com