दस्तक देने वाला है महातूफान 'पिलिन', ओडिशा और आंध्र प्रदेश के 7 जिलों में हाई अलर्ट
भुवनेश्वर/हैदराबाद | महातूफान 'पिलिन' (Phailin) अब किसी भी वक्त दस्तक दे सकता है. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुपर साइक्लोन के खतरे को देखते हुए कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. अब तक करीब 6 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है. सेना हर हालात से निपटने के लिए तैयार है.
'कैटरीना' की तरह ही किलर तूफान
'पिलिन' नाम का महातूफान अब बस आने को तैयार है. ऐसा तूफान, जिसे 'कैटरीना' की तरह किलर माना जा रहा है. यह तूफान इस वक्त ओडिशा के गोपालपुर तट से करीब 200 किलोमीटर दूर है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा है. अगर ऐसा हुआ, तो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाके में भारी विनाश मच सकता है. शाम छह बजे तक इसके टकराने की आशंका है.
कहां-कहां सबसे ज्यादा खतरा...
मौसम विभाग की मानें, तो 'पिलिन' कोई मामूली तूफान नहीं है. इसे महातूफान का नाम दिया जा रहा है. यह साइक्लोन ओडिशा के पारादीप और उत्तरी आंध्र प्रदेश के कलिंगापट्टनम के बीच ओडिशा के गोपालपुर के पास समुद्र तट पर शनिवार शाम छह बजे तक हिट करेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक 'पिलिन' तूफान का सबसे ज्यादा खतरा ओडिशा के गंजाम, खुरदा, पुरी, जगतसिंहपुर और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले पर है.

महातूफान के मद्देनजर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरः
विजयवाड़ाः 0866-2575038
राजामुंद्रीः 0883-2420541, 2420543
काजीपेटः 0870-2548660
वारंगलः 0870-2426232
खम्ममः 08742-256025
मंचिरयालः 08736-250081
कई जिलों में अलर्ट
'पिलिन' की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है. खतरे को देखते हुए ओडिशा के बालेश्वर, भद्रक, मयूरभंज, क्योंझर, ढेंकनाल, जाजपुर, कटक, केन्दपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी, खुरदा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी, कृष्णा, प्रकाशम और नेल्लोर में भी अलर्ट है. इन इलाकों से लोगों को निकालने का काम जारी है, ताकि तूफान के नुकसान को कम से कम किया जा सके.
दिल्ली के आसपास तक असर
मौसम के जानकारों का कहना है कि तूफान का असर सिर्फ ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक में इसके प्रभाव से भारी बारिश होगी. इसका एक ट्रेलर दिल्ली और एनसीआर के लोग शुक्रवार को देख चुके हैं, जब मूसलाधार बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया.
ऊंची लहरें उठने की आशंका
सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों में घूमता हुआ सफेद घेरा ही 'पिलिन' तूफान है. इस वक्त इसके अंदर हवाएं 210 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से घूम रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन 'पिलिन' की जबरदस्त ताकत के चलते समंदर में बहुत ऊंची लहरें उठने की आशंका है. इसके असर से उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के समंदर में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com