-->

Breaking News

दागी सांसदों पर अध्यादेश नैतिक रूप से अस्वीकार्य: BJP

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दागी सांसदों व विधायकों को अयोग्य ठहराने से बचाने के लिए लाए गए अध्यादेश को मंगलवार को नैतिक रूप से अस्वीकार्य बताया। भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसे लाते हुए इस मूल बात को नहीं समझा। भाजपा नेता अरुण जेटली ने यहां संवाददाताओं से कहा,अध्यादेश के मसले पर क्या होगा? जो नैतिक रूप से स्वीकार्य है व राजनीतिक रूप से अस्वीकार्य है और इस सरकार ने इस मूल बात को नहीं समझा है।"

जेटली ने कहा, आप (सरकार) संसद में एक विधेयक लेकर आते हैं। जब यह पारित नहीं होता, तो आप अध्यादेश ले आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जिस राजनेता (लालू प्रसाद) को अध्यादेश के जरिए बचाना चाहती थी उसे सोमवार को पहले ही दोषी करार दिया जा चुका है।रांची की एक अदालत ने सोमवार को चारा घोटाले के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव व 44 अन्य को दोषी करार दिया। उन पर 90 के दशक की शुरुआत में अविभाजित बिहार के पशुपालन विभाग से करोड़ों रुपये गैरकानूनी तरीके से निकालने का दोष सिद्ध हुआ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com