-->

Breaking News

गाजी ने टेस्ट में लगाई शतक के साथ हैट्रिक

चिटगांव। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज सोहाग गाजी न्यूजीलैंड के साथ पहले टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को भले जीत न दिला सके हो, लेकिन उन्होंने किसी टेस्ट मैच में शतक लगाने के साथ-साथ हैट्रिक लेने का इतिहास जरूर रच दिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रा रहा।

सोहाग गाजी पहली पारी में जहां नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत अपनी टीम को न सिर्फ 32 रनों की बढ़त दिलाने में कामयाब रहे। इसके बाद दूसरी पारी खेलने उतरी न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबजों कोरी एंडरसन (8), वाटलिंग (0) और डग ब्रेसवेल (0) को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर गाजी विश्व क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी होने का गौरव हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए गाजी ने कुल छह विकेट चटकाए। इसके साथ ही गाजी टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले दूसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर भी बन गए हैं। पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने के साथ पांच से अधिक विकेट लेने वाले गाजी विश्व के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए। गाजी से पहले यह कारनामा भारत के रविचंद्रन अश्विन और बांग्लादेश के ही शाकिब अल हसन कर चुके हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com