रतनगढ़ हादसे के लिए CM-मंत्री जिम्मेदार: कांग्रेस
भोपाल।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के रतनगढ़ मंदिर क्षेत्र में हुए हादसे के लिए
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और दतिया का प्रतिनिधित्व करने
वाले मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दोषी ठहराते हुए दोनों से इस्तीफे की मांग
की है। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और मीडिया प्रचार
और प्रकाशन कमेटी के अध्यक्ष सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने रतनगढ़ हादसे पर
गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है, लेकिन यह
भी सच है कि दतिया के रतनगढ़ में इतने निर्दोष लोगों की जान सरकारी और
प्रशासनिक लापरवाही के कारण गई है। वहां हर साल नवरात्रि में लाखों लोग
देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके बाद भी वहां पर न तो सुरक्षा के
पूरे इंतजाम थे, न ही चिकित्सकीय सुविधा मौजूद थी।
भूरिया
ने कहा कि मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का मुआवजा पर्याप्त
नहीं है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख, गभीर घायलों को
पांच-पांच लाख और अन्य घायलों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की
है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने हादसे के लिए प्रशासनिक अव्यवस्था को
जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि रतनगढ़ में बद इंतजामी का आलम यह है
कि घटना के कई घंटों बाद वहां प्राथमिक उपचार तक की व्यवस्था नहीं थी और न
ही पानी था। इससे ऐसे कई लोगों ने दम तोड़ दिया जिन्हें बचाया जा सकता था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com