-->

Breaking News

गुजरात के मुकाबले दिल्ली ज्यादा विकसित: शीला

नई दिल्ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को कहा कि दिल्ली मोदी के शासन वाले गुजरात से कहीं ज्यादा विकसित है और कांग्रेस पार्टी 'नफरत और भेदभाव' को बढ़ावा नहीं देती। शीला ने कहा कि दिल्ली का विकास मॉडल गुजरात के विकास मॉडल से ज्यादा बेहतर है। हमारे यहां प्रति व्यक्ति आय ऊंची है और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा है। यह देश की राजधानी है, जिसके बुनियादी ढांचे की प्रशंसा सभी करते हैं जबकि गुजरात की एक बड़ी आबादी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।
पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शीला ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से चार दिसंबर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गौरतलब है कि शीला दीक्षित 1998 से ही लगातार दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छह विश्वविद्यालयों सहित उच्चतर शिक्षा के लगभग 24 संस्थान हैं, जिनकी स्थापना दिल्ली सरकार ने बहुत कम समय में किया है। शीला ने कहा कि यहां की महिला शिक्षा दर अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।
उन्होंने कहा कि हम बुजुर्गो, विधवाओं और शारीरिक रूप में अक्षम व्यक्तियों को 1,500 रुपये मासिक पेंशन देते हैं। क्या अन्य राज्य सरकारें ऐसा करती हैं? मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (आप) के 'झूठे वादों' पर ध्यान न दें। शीला ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए जिसने काम किया है उसे एक बार फिर मौका दें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com