-->

Breaking News

विवादास्पद चिट्ठी प्रकरण सेकुलर सिंडिकेट की साजिश: नकवी

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग की विवादास्पद चिट्ठी प्रकरण को सेकुलर सिंडिकेट की साजिश करार देते हुए कहा कि ऐसे षड्यंत्र आगामी लोकसभा चुनाव में इस सिंडिकेट का सूपड़ा साफ होने से नहीं बचा सकते।नकवी ने कहा कि रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर गृह विभाग द्वारा पत्र जारी करने का मामला सेकुलर सिंडिकेट की साजिश है। आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसी साजिशें इस सिंडिकेट का सूपड़ा साफ होने से नहीं बचा सकती। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव भ्रष्टाचार, महंगाई तथा प्रशासनिक नाकामी के मुख्य मुद्दों पर होगा और सेकुलर सिंडिकेट अगर आम आदमी को भड़काने की कोशिश करेगा तो कामयाब नहीं हो सकेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार को शर्मसार करने वाली एक घटना में गृह विभाग ने विश्व हिन्दू परिषद के प्रस्तावित संकल्प दिवस के मद्देनजर आगामी 14 अक्तूबर को बुलाई गई बैठक के लिए अधिकारियों को जारी चिट्ठी में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर संसदीय कानून बनाकर अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण कराने का जिक्र किया है।हालांकि, सरकार ने फौरन सफाई पेश करके इसे भूलवश हुई गलती करार देकर मामला सम्भालने की कोशिश की है। नकवी ने कहा कि देश में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है और देश मोदी मूड में है। देश की माटी और मानुष दोनों कांग्रेस के कुशासन के खात्मे और भाजपा के सुशासन के लिए संकल्पबद्ध हैं। इस बार केन्द्र में जुगाड़ की नहीं बल्कि स्पष्ट जनादेश की सरकार बनेगी। भाजपा 300 सीटें जीतकर केन्द्र में सरकार बनाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com