बुगती मर्डर केस में मुशर्रफ को बेल, होंगे रिहा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सुप्रीम
कोर्ट ने पूर्व तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ को बलूचिस्तान के एक नेता नवाज
अकबर बुग्ती की हत्या के मामले में जमानत दे दी। जनरल मुशर्रफ पर आरोप था
कि उनके शासनकाल के दौरान उनके विरोधी और प्रमुख बलूच नेता बुग्ती की
उन्होंने ही हत्या कराई थी।बुग्ती ने प्रांतीय स्वायत्तता के लिए सशस्त्र
आंदोलन चलाया था। इस हत्या के मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 9400 डॉलर का
मुचलका भरने को कहा गया है। मुशर्रफ ने 2006 में हुई इस हत्या में शामिल
होने से इंकार किया है।जमानत मिलने के बाद यह अभी तय नहीं है कि पूर्व
राष्ट्रपति विदेश जाने के लिए अब स्वतंत्र है या नहीं। लेकिन उनके वकील कमर
अफजा का कहना है कि जनरल मुशर्रफ को जमानत मिल गई है और वह विदेश जाने के
लिए स्वतंत्र है।बचाव पक्ष के प्रमुख वकील अहमद राजा कसूरी ने भी कहा है कि
पूर्व राष्ट्रपति अब स्वतंत्र है और उनके आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों
ने मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वापस जाना शुरू कर दिया
है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com