-->

Breaking News

आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे PM

ब्रुनेई | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज ब्रुनेई में आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आसियान यानी दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ देशों के इस सम्मेलन में आर्थिक सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ दूसरे कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारत, दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ अपने संबंध और मजबूत करना चाहता है। इसी कड़ी में भारत आसियान देशों के साथ सेवाओं और निवेश पर एक मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए पर हस्ताक्षर करना चाहता है।

आपको बता दें कि आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यामांर, फिलीपिन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।ब्रुनेई में आसियान शिखर सम्मेलन के साथ-साथ प्रधानमंत्री आठवें पूर्वी एशियाई सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे जिसके बाद वो इंडोनेशिया के लिये रवाना होंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com