-->

Breaking News

रिपब्लिकन का कर्ज सीमा बढ़ाने का प्रस्‍ताव

वाशिंगटन । अमेरिकी बजट को लेकर जारी गतिरोध के बीच रिपब्लिकन पार्टी ने राष्ट्रपति बराक ओबामा को बजट के बारे में बातचीत के लिए कर्ज की सीमा को बढ़ाने से जुड़ा अस्थायी समझौता करने का प्रस्ताव दिया है.इस संकट की वजह से पिछले 17 बरस में पहली बार अमेरिका सरकार का कामकाज आंशिक रूप से ठप हो गया है. प्रतिनिधि सभा के स्पीकर जॉन बोएनर ने कहा कि इस कदम से अमेरिका धन हासिल कर सकेगा, अगर ओबामा सरकारी कामकाज शुरू करने को लेकर बातचीत की पहल करने पर सहमत होते हैं.

उधर, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जे कार्नी ने इस बात की गारंटी नहीं दी कि ओबामा कर्ज को लेकर किसी 'अंशकालीन' समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.इस बीच, ओबामा ने मौजूदा राजनीतिक संकट को सुलझाने के मकसद से एशिया की अपनी 10 दिन की यात्रा पहले ही रद्द कर दी है. बीते दिन उन्होंने अपनी ही डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के साथ इस मुद्दे पर एक घंटे से अधिक विचार-विमर्श किया. बैठक के दौरान उन्होंने सांसदों से कहा कि वे रिपब्लिकन के साथ इस मुद्दे पर वार्ता करेंगे, लेकिन उन्‍होंने साफ किया, ‘यह बात मेरी कनपटी पर बंदूक रखकर नहीं होगी.’

गौरतलब है कि अमेरिकी सांसद 1 अक्‍टूबर से शुरू हुए वित्त वर्ष के लिए व्यय योजना पारित करने में विफल रहे हैं, जिसके बाद 9 दिन से अमेरिका सरकार का कामकाज ठप है. ओबामा के व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के साथ बैठक करने की उम्मीद है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com