-->

Breaking News

मलाला को यूरोपियाई संसद का सखारोव पुरस्कार

लंदन। महिलाओं के लिए शिक्षा का समर्थन करने के कारण तालिबानी हमले का शिकार बनीं पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को यूरोपियाई संसद के मानवाधिकारों के लिए दिए जाने वाले शखारोव पुरस्कार के लिए चुना गया है। समाचार चैनल बीबीसी पर गुरुवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संसद हर साल रूस के भौतिकशास्त्री और विरोधी विचार रखने वाले आंद्रेई सखारोव की स्मृति में मानवाधिकार के प्रसार के लिए काम करने वालों को दिया जाता है। सखारोव पुरस्कार के तहत लगभग 67,000 डॉलर प्रदान किए जाते हैं।गौरतलब है कि एक साल पहले मलाला यूसुफजई को एक तालिबान बंदूकधारी ने सिर में गोली मार दी थी। तालिबान बंदूकधारी ने मलाला पर महिलाओं के बीच शिक्षा को प्रचारित करने के कारण हमला किया था। बीबीसी ऊर्दू सेवा के लिए महिला शिक्षा पर एक ब्लॉग लिखने के बाद मलाला सुर्खियों में आ गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com