कांग्रेस करती है पक्षपात की राजनीति: भागवत
नई दिल्ली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दशहरा रैली में बोलते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन
भागवत ने वोटबैंक के लिए कांग्रेस पर पक्षपात की राजनीति का आरोप लगाया।
मोहन भागवत ने आरोप लगाया कि जो राष्ट्र विरोधी काम करते हैं उनको सरकार
जमानत पर छुड़ा लेती है और जो राष्ट्र सेवा की बात करते हैं, उसको गिरफ्तार
कर लिया जाता है।मोहन भागवत ने सीमा पर हो रहे हमलों के मद्देनजर सरकार को
घेरा और कहा कि सरकार सीमा पर हो रही घुसपैठ पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही
है। सरकार को वहां सख्ती से पेश आना चाहिए।
भागवत
ने विजयादशमी के पर्व पर रेसिमबाग मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल
रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस राजनीति में शामिल नहीं होता बल्कि राजनीति
आरएसएस की गतिविधियों में बाधा है। भागवत ने कहा कि अच्छा उम्मीदवार चुन
लेने भर से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती बल्कि अगले पांच साल तक उनके
कामकाज पर भी नजर रखने की जरूरत है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com