सलमान को पछाड़ शाहरुख बने सबसे अट्रैक्टिव
मुंबई।। बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान ने सलमान खान और महानायक अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आकर्षक (अट्रैक्टिव) हस्तियों की सूची में अव्वल जगह पाई है।ट्रस्ट रिसर्च अडवाइजरी (टीआरए) द्वारा 16 शहरों में कराए गए सर्वे के अनुसार शाहरुख खान भारत की सबसे अट्रैक्टिव शख्सियत हैं। खुद को ब्रैंड इंटेलिजेंस कंपनी बताने वाली टीआरए की इस सूची में शाहरुख के बाद अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी हैं।
आमिर खान को भारत के 'चौथे सबसे अट्रैक्टिव शख्स' के तौर पर पसंद किया गया है, जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती, कटरीना कैफ, सलमान खान, सचिन तेंडुलकर और अन्य हैं।सूची में सिनेमा, खेल, सामाजिक-आध्यात्मिक, कारोबार और संगीत के क्षेत्र की 25 हस्तियों को शामिल किया गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com