-->

Breaking News

आसाराम को HC से नहीं मिली बेल

जोधपुर । जोधपुर हाईकोर्ट में दायर की गई आसाराम की जमानत याचिका को आज खारिज कर दिया। अब आसाराम को कुछ दिन और जेल में ही बिताने होंगे। याचिका खारिज करने के पक्ष में सरकारी वकील ने दलील दी कि आसाराम जेल के अंदर हैं तब भी उनके समर्थक जगह-जगह उत्पात मचा रहे हैं। अगर बाहर आ गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है और इसे देखते हुए ज़मानत नहीं दी जानी चाहिए। इसके अलावा आसाराम की सहयोगी शिल्पी ने कई खुलासे किए हैं, उससे अभी पूछताछ जारी है।

इससे पहले से सेशन कोर्ट ने भी जमानत याचिका को खारिज करते हुए 11 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गौरतलब है कि आसाराम को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद सोमवार को जोधपुर की सेशन कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने फिर से उनको 11 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। आसाराम के साथ उसके सेवादार शिवा को भी जेल भेजा गया है। अब आसाराम की जमानत याचिका पर आज जोधपुर हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब आसाराम को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है क्योंकि आसाराम को सेशन कोर्ट द्वारा जमानत याचिका नामंजूर किए जाने के बाद से हाईकोर्ट से जमानत मिलने की उम्मीद थी। जो आज टूट गई।आसाराम की ओर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में देश के मशहूर क्रिमिनल लॉयर रामजेठमलानी को लाया गया था। जिन्होंने बेल की अपील की थी। जिसे आज खारिज कर दिया गया। अब ऐसे में आसाराम को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ सकता है।मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने जिस ग्राउंड पर आसाराम की जमानत याचिका को खारिज किया है, उसके बाद आसाराम पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने का इंतजार कर सकते है। पुलिस इस केस में जब तक अपना अनुसंधान पूरा नहीं करती और अपनी चार्जशीट दायर नहीं करती तब तक आसाराम को जेल में ही रहना पड़ सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com