मेरी इच्छा है राहुल बनें देश के PM : शिंदे
नई दिल्ली।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और रामपुर
में दिए बयानों पर कांग्रेस के बड़े नेताओं से खूब तारीफ मिल रही है।
गृहमंत्री सुशील शिंदे ने राहुल गांधी के बयान की तारीफ करते हुए कहा कि
मैं राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहता हूं।
शिंदे
ने कहा कि मैं राहुल जी के बयान का स्वागत करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही
कहा है कि अगली सरकार युवाओं के हाथ में होनी चाहिए। हमारी इच्छा है कि वो
देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। कल ही राहुल ने अलीगढ़ की रैली में हुंकार
भरी थी कि देश में अगली सरकार युवाओं की बनेगी।
तेलंगाना
के मुद्दे पर शिंदे ने कहा कि कैबिनेट ने जो फैसला लिया है उसे किसी भी
कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि मुझे तेलंगाना मुद्दे पर
कदम वापस लेने की कोई संभावना नहीं दिखती। सभी के साथ न्याय किया जाएगा और
सभी के सुझाव सुने जाएंगे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स सभी पक्षों की बात सुनेगा
और इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com