जन्मदिन पर रेखा ने किया अमिताभ को याद
मुंबई।
कहते हैं मोहब्बत को अगर अंजाम नसीब न हो तो सीने में दफ्न अल्फाज जमाने
के सामने आ ही जाते हैं। अक्सर बातों में उनका जिक्र होता है अक्सर
शुक्रिया अदायगी भी होती है। आज 59 बरस की हो चुकीं रेखा ने भी बातों-बातों
में अपने जन्मदिन के दिन एक बार उन्हें याद कर ही लिया, फिर उनकी जुबां पर
बच्चन साहब का जिक्र आया। एक फिल्म मैगजीन को इंटरव्यू में रेखा ने
उपरवाले का शुक्रिया अदा किया है कि कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि उनके
जन्म से एक दिन के फासले पर ही मैं इस धरती पर आई।
उनकी
शख्सियत, उनकी अदायगी ही इस बात का अहसास कराती है। और सबसे खूबसूरत बात
तो ये है कि अमित जी अपनी इस ताकत से बिल्कुल अनजान हैं। देखिए कैसे वो
लोगों से फौरन जुड़ जाते हैं केबीसी के सेट पर। अमित जी की परवरिश, उनकी
शानदार शख्सियत की वजह से ऐसा होता है। वो एक किताब की तरह हैं। जिस चीज भी
हाथ लगाते हैं वो सोना बन जाता है। मैं रोजाना उन्हें देखती हूं और उनके
अभिनय के अलग-अलग मायने देखने को मिलते हैं। हमेशा सकारात्मक उर्जा से
लबरेज, देशवासियों के लिए बेइंतहा प्यार इस बात का सबूत है कि वो इस देश के
चेहते बेटे हैं।
रेखा
ने कहा कि जब अमित जी टीवी पर आते हैं तो वो रिएलिटी टीवी नहीं होता रिएल
टीवी होता है। चाहे वो फिल्म में हो या फिर करोड़पति उन्हें देखकर मुझे
सूकून मिलता है। वो 100 साल जिएं और हम नाचीज को यूं ही मंत्रमुग्ध करते
रहें। ये दुनिया से छुपा नहीं कि रेखा की नजरों में अमिताभ या अमिताभ की
नजरों में रेखा का क्या मुकाम है। बच्चन साहब को रेखा इशारों-इशारों में ही
याद किया करती थीं, लेकिन इस दफा उनका जन्मदिन जैसे पुराने तार झनझना गया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com