बेरुत विस्फोट में 23 की मौत, अल कायदा ने ली जिम्मेदारी
बेरुत: लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के
समीप मंगलवार को हुए दोहरे कार बम विस्फोटों में एक ईरानी राजनयिक सहित 23
लोग मारे गए और कम से कम 146 अन्य घायल हो गए. अल कायदा से जुड़े एक गुट ने
इस विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हुए अपना हाथ होने का दावा किया है.सरकार
संचालित नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने
खबर दी है कि कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री अली हसन खलील ने बेरुत के दक्षिण
उपनगरीय इलाके में ईरानी दूतावास भवन के समीप हुए विस्फोट में मारे गए
लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की है.इससे पहले एनएनए ने कहा था कि
स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10:15 बजे पहला विस्फोट हुआ जिसके दो मिनट बाद
दूसरा विस्फोट हुआ. दोनों विस्फोट आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिए.
स्थानीय
सुरक्षा सूत्रों ने अनुमान जाहिर किया है कि विस्फोट में करीब 100
किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है.अल मयदीन टीवी के मुताबिक
दूतावास के समीप एक भवन में विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई. नागरिक रक्षा
दल के लोग भवन के अंदर फंसे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने के लिए
घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े.लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती
ने ईरान के लेबनान में राजदूत गजनफर रोकनाबादी को फोन कर मारे गए लोगों के
प्रति शोक संवेदना व्यक्त की.रोकनाबादी ने हमले में दूतावास के संस्कृति
सलाहकार शेख इब्राहिम अल अंसारी के मारे जाने की पुष्टि की है.
एक
बयान में रोकनाबादी ने कहा है कि 'उन्हें इस बात पर कतई संदेह नहीं है कि
विस्फोट के निशाने पर ईरानी दूतावास था.' उन्होंने हमले का आरोप इजरायल पर
लगाया है.लेबनान की सेना गाइडेंस डाइरेक्ट्रेट ने एक संवाद में कहा है कि
'बेरुत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में ईरानी दूतावास के समीप दो विस्फोट हुए
जिससे कई लोग मारे गए हैं और भारी क्षति पहुंची है.सुरक्षा बलों ने
घटनास्थल को घेर लिया है और प्रारंभिक जांच की जा रही है.इस बीच ईरान के
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मरजिएह अफखाम ने कहा कि बम हमला अमानवीय था और
यह इजरायल और उसके आतंकवादी साथियों का घिनौना कारनामा है.
समाचार
एजेंसी इरना के मुताबिक, मरजिएह अफखाम ने कहा, "तेहरान इस आपराधिक गतिविधि
पर उचित विचार के बाद गंभीर उत्तर देगा."इजरायल ने बेरुत के शिया बहुल
इलाके में हुए विस्फोट के पीछे उसका हाथ होने संबंधी ईरान के आरोपों का
खंडन किया.बाद में अल कायदा से संबंध रखने वाले अब्दुल्ला आजम ब्रिगेड ने
मंगलवार को हुए विस्फोट में अपना हाथ होने का दावा किया. एकेआई ने गुट से
संबंध रखने वाले एक मौलीवी के ट्वीट के हवाले से यह जानकारी दी.गुट के
धार्मिक सहयोगी शेख सिराजेद्दीन जुरौकत ने ट्वीट किया है, "बेरुत में ईरानी
दूतावास पर हुए हमले में अब्दुल्ला आजम ब्रिगेड का हाथ है.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com