नेल्सन मंडेला की हालत फिर नाजुक
जोहांसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत अभी भी स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है.समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति जैकब जुमा ने मंडेला के घर का दौरा किया और उसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, "मंडेला की हालत में सुधार हो रहा है."
जुमा ने मंडेला के परिवार से मुलाकात कर देश की जनता एवं विश्व के अन्य लोगों द्वारा उनके लिए भेजे गए शुभकामना संदेश सौंपे.इस दौरान उन्होंने मंडेला को मलेशिया की तरफ से दिए गए लाइफटाइम अवार्ड फॉर ग्लोबल पीस सम्मान भी उन्हें सौंपा.
चार महीने पहले मंडेला ने अपना 95वां जन्मदिन अस्पताल में बिताया था. फेंफड़े के संक्रमण से जूझ रहे मंडेला को आठ जून को प्रीटोरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले 12 महीने में उन्हें चौथी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com