मोदी की तारीफ कर बुरे फंसे बाबा रामदेव, दर्ज हुए 81 मुकदमें
देहरादूनः केंद्र सरकार और कांग्रेस के खिलाफ अक्सर
हमला बोलने वाले योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ी
कार्रवाई की गई है। बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ और अन्य संस्थाओं पर 81
मामले दर्ज हुए हैं। हफ्ते भर में अभी और मामले दर्ज किए जाएंगे। हरिद्वार
के डीएम निधि पांडेय ने राज्य सरकार को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि 52
मामले 10 करोड़ से अधिक की स्टांप ड्यूटी की चोरी के हैं। सरकार भूमि के
दुरुपयोग के 27 मामलों में पतंजलि को दी गई जमीन वापस लेकर उसे सरकारी
संपत्ति में निहित करेगी। इनके साथ ही ग्राम सभा की भूमि कब्जाने के दो
मामलों में भी केस दर्ज किए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार ट्रस्ट में कुछ और गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं, जिस पर हफ्ते भर में ट्रस्ट पर कुछ और मामले भी दायर किए जाएंगे। ट्रस्ट के नाम से जमीनों के कई बेनामी सौदे किए गए हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि बाबा रामदेव उत्तराखंड में पतंजलि के नाम का दुरुपयोग कर रहे थे। डीएम हरिद्वार ने इसकी जांच के बाद मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई करेगी। बहुगुणा ने बताया कि डीएम को पतंजलि योगपीठ की जमीनों की खरीद, इनके इस्तेमाल और कब्जों को लेकर शिकायतें मिली थीं। उन्होंने इस मामले की जांच के बाद पाया कि पतंजलि योगपीठ ने पिछले कुछ वर्षों में खरीदी गई भूमि में भारी घोटाला किया है। जमीनों को सरकार से जिन कारणों को बताते हुए क्रय किया गया मौके पर वहां कुछ और ही कार्य हो रहे थे। यह नियम और शर्तों का साफ उल्लंघन है।

ट्रस्ट
पर आरोप है कि पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए औरंगाबाद और तेलीवाला गावों की
387.5 एकड़ जमीन सरकार से ली गई थी, जबकि इसके एक छोटे से भाग में 20 एकड़
में ही विश्वविद्यालय बनाया गया है। अन्य जमीन किसी और मकसद के लिए रखी गई
है। आयुर्वेदिक दवाओं के कारखाने के लिए मुस्तफाबाद गांव की 141.17 एकड़
जमीन के अधिग्रहण की मंजूरी ली गई, जबकि उस जमीन पर वेयर हाउस, आटा और तेल
आदि के कारखाने लगाए गए हैं, इस प्रकार ट्रस्ट ने मंजूरी की शर्तों का
उलंघन किया है।
ताजा कार्रवाई में पतंजलि योगपीठ समेत बाबा के सभी प्रमुख संस्थानों को जद में लिया गया है। स्टांप ड्यूटी चोरी मामलों को लेकर प्रशासन ने रामदेव के दिव्ययोग मंदिर ट्रस्ट, मै. पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि विश्वविद्यालय को कार्रवाई की जद में लिया है। बाबा रामदेव का सारा आर्थिक साम्राज्य इन संस्थानों पर ही टिका हुआ है। बाबा की ज्यादातर व्यापारिक गतिविधियों का संचालन मै. पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के जरिए किया जाता है। बताया जाता है कि बाबा इनके जरिये प्रतिवर्ष करीब 700 करोड़ रुपये का व्यापार करते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com