सोनिया गांधी की तुलना मां सीता से, कहा- वो भी विदेशी थीं
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को विदेशी कहे जाने के सवाल पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने सोनिया गांधी की तुलना मां सीता से कर दी.रावत ने कहा कि सीता भी तो विदेशी थीं. राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के विज्ञापनों में विदेशी खेत व सड़कों का प्रदर्शन किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए तो बीजेपी ने उसके जवाब में कहा था कि उन्होंने तो सिर्फ तस्वीरें विदेशी लगाई हैं. कांग्रेस की कमान तो विदेशी महिला के हाथ में है.
बीजेपी की इसी टिप्पणी के जवाब में रावत ने बुधवार को सोनिया गांधी की तुलना मां सीता से कर डाली. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान रावत ने बुधवार को कहा, 'हमारे यहां मान्यता है कि कोई भी नारी ब्याही जाती है तो वह वहीं की निवासी मानी जाने लगती है. उसे भी उतना ही सम्मान मिलता है जितना क्षेत्र की अन्य नारियों को मिलता है.रावत ने आगे कहा कि सीता भी पड़ोसी देश नेपाल की निवासी थीं, मगर भारत में ब्याह कर आने पर न केवल उन्हें सम्मान मिला बल्कि वे आराध्य भी बन गईं.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com