-->

Breaking News

मैं हमेशा से गैंगस्टर की भूमिका निभाना चाहता था: सैफ

मुंबई| आगामी फिल्म 'बुलेट राजा' में गैंगस्टर राजा मिश्रा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि वे हमेशा ही ऐसा किरदार निभाना चाहते थे। बुधवार को फिल्म के प्रचार के मौके पर 43 वर्षीय सैफ ने कहा कि वर्षो बाद मुझे ऐसा किरदार करने का मौका मिला जो मेरे लिए बिल्कुल अलग था। मैं हमेशा से गैंगस्टर की भूमिका निभाता चाहता था।सैफ कहते हैं कि तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म उत्तर प्रदेश के माफिया पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। इसमें न तो भोंडापन है और न ही हिंसा। लेकिन फिर भी यह मनोरंजन से परिपूर्ण है।

सैफ ने कहा, "तिशुजी (तिग्मांशु) ने हर दृश्य को विषय बनाने की कोशिश की है। फिल्म में मारधाड़ है लेकिन हिंसा नहीं, इसमें कॉमेडी है लेकिन अश्लीलता नहीं। इसलिए यह उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि लिए मारधाड़ से भरपूर एक अच्छी फिल्म है। मुझे बेहद खुशी है कि इसका हिस्सा बन सका।बुलेट राजा' में जिम्मी शेरगिल और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होनी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com