गरीब की थाली में सब्जियां बढ़ीं, इसलिए महंगाई भी बढ़ी
ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का कहना है कि पिछले कुछ
वर्षो के दौरान गरीब की थाली में सब्जियां बढ़ी हैं, इससे महंगाई में भी
इजाफा हुआ है।एनडीए सरकार में गरीब सूखी रोटी खाता था, लेकिन अब गर्म रोटी के साथ
दो सब्जियां भी खाने लगा है। फूड बिल लाकर कांग्रेस ने तय कर दिया है कि
कोई भूखा नहीं सोएगा। सिब्बल गुरुवार को शहर के कांग्रेस कार्यालय में
संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।देशभर में महंगाई को लेकर भले ही हाहाकार मचा हो, लेकिन केन्द्र
सरकार मानती है कि मजबूरी के चलते ऐसा हो रहा है। सिब्बल ने इस मजबूरी के
कारण भी गिनाए। उनका कहना था कि महंगाई हम सबकी चिंता का विषय है लेकिन
हमें कच्चा तेल, कोयला, कन्जूमर गुड्स, खाद सहित अन्य महत्वपूर्ण चीजें
आयात करना प़़ड रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार दरों के कारण ऊंचे दाम पर
वस्तुओं का आयात करना प़़ड रहा हैं। हमें उत्पादन की ओर ध्यान देना होगा।
तभी महंगाई पर अंकुश लगाया जा सकता है।
हर मोर्चे पर विफल फिर भी मॉडल
प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए सिब्बल ने कहा
कि आडवाणी कहते हैं कि विकास के मामले में मप्र मॉडल है। जबकि सच्चाई इसके
विपरीत है। आंकडे़ प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि भ्रूण हत्या,
कुपोषण, महिला हिंसा, नाबालिगों से बलात्कार की बात हो या शिक्षा की, हर
मोर्चे पर मप्र की शर्मनाक स्थिति है। पांच लाख से अधिक घरों में पीने को
स्वच्छ पानी तक नहीं है। भाजपा केवल प्रचार में आगे रहती है।
खुद की तारीफ करते हैं मोदी
सिब्बल ने मोदी को स्वयंभू हीरो बताया। उनका कहना था कि जिसे इतिहास
की जानकारी न हो वो क्या इतिहास लिखेगा। मोदी खुद की तारीफ में कुछ भी कह
लेते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com