इमरान ने किया सर्वश्रेष्ठ अभिनय: करीना
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि 'गोरी तेरे प्यार में' में इमरान खान ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है।करीना ने इमरान के साथ 'एक मैं और एक तू' में काम किया था और अब दोनों की जोड़ी वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' प्रदर्शित होने जा रही है। करीना ने कहा कि अभिनेता के तौर पर इमरान में काफी निखार आ चुका है।
उन्होंने कहा कि इमरान ने इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है। उन्होंने कहा कि 'गोरी तेरे प्यार में' में इमरान के साथ काम करना काफी मजेदार रहा। इमरान बेहद मजेदार कलाकार हैं।उल्लेखनीय है कि करण जौहर निर्मित और पुनीत मल्होत्रा निर्देशित 'गोरी तेरे प्यार में' में करीना कपूर ने सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाया है। इस फिल्म में इमरान खान और करीना कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर की भी मुख्य भूमिका है। फिल्म में इशा गुप्ता एक आइटम नंबर कर रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com