वनडे में भी विजय रथ दौड़ाने उतरेगी टीम इंडिया
कोच्चि।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज कोच्चि में पहला वनडे खेला जाएगा। बुरी तरह
से टेस्ट सीरीज 2-0 से गंवा चुकी वेस्टइंडीज के सामने वनडे में साख बचाने
की चुनौती है। टीम इंडिया इस समय प्रचंड फॉर्म में है और इंडीज के लिए उससे
पार पाना आसान नहीं होगा। मैच दोपहर 1.50 खेला जाएगा। हालांकि कोच्चि में
बादल मंडरा रहे हैं और मैच पर बारिश का साया है।
वेस्टइंडीज के वनडे कप्तान ड्वेन ब्रावो ने स्वीकार किया कि टेस्ट सीरीज मे भारत ने कैरेबियाई टीम को सबक सिखा दिया है, लेकिन साथ ही कहा कि वनडे सीरीज मे मेजबान टीम के लिए राह आसान नहीं होगी। ब्रावो ने कहा कि उनकी टीम का खेल वनडे के अनुरूप है। हम इस बात से वाकिफ है कि हमारा मुकाबला विश्व चैंपियन और दुनिया की शीर्ष टीम से है। हम उनकी ताकत से वाकिफ हैं, लेकिन हमें मैच जीतने की जरूरत है।
यह पूछने पर कि भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई बार 300 रन से ज्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था, कैरेबियाई कप्तान ने कहा कि वह दूसरी परिस्थितियों और दूसरे गेंदबाजों का मामला था। हमारे पास बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। अगर हम भारत से अच्छी गेदबाजी करेंगे तो हमारे पास सीरीज जीतने का मौका रहेगा।टीम के प्रदर्शन में निरंतरता के अभाव के बारे में उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में ऐसे उतार चढ़ाव तो आते रहते हैं। पिछले कुछ सालों में टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है। लेकिन इस समय टीम के पास कई युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिन्हें स्थापित होने में समय लगेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com