-->

Breaking News

कांग्रेस की राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए: राजनाथ

जबलपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ सरकार बनाने के लिए राजनीति कर रही है। विपक्षी दल पर आरोप लगाने के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल हो रहा है, देशहित में सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश में भाजपा का प्रचार करने आए सिंह ने मंगलवार को जबलपुर में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश में 55 वर्षो तक कांग्रेस की सत्ता रही है। इस दौरान एक ही परिवार की हुकूमत रही है, जो लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के शासनकाल में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व अपराध बढ़ा है। आतंकवाद, नक्सलवाद व अलगाववाद की समस्या नियंत्रण से बाहर हो गई है।

उन्होंने संप्रग सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की सीमाएं सिकुड़ती जा रही हैं और अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की साख गिर रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएं भी कहने लगी हैं कि संप्रग सरकार के रहते हुए देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकती है।

उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के काल में विदेशी कर्ज बढ़ा है तथा राजकीय कोष व चालू खाता घाटा घटा है। जिसके कारण रुपये के मूल्य में गिरावट आई है तथा डलर मजबूत हुआ है। विदेशी पूंजी के साथ-साथ देश की पूंजी भी बाहर जा रही है। देश में निवेश का माहौल नहीं रह गया है। वर्तमान आर्थिक मॉडल के विकल्प के संबंध में विचार किया जाना चाहिए। इसका यह मतलब कतई नहीं निकाला जाए कि हम आधुनिकीकरण व भूमंडलीकरण के विरोधी हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह समय देश के लिए स्वर्णिमकाल था। उनके शासनकाल में चालू खाता सरप्लस में था। वाजपेयी पिछले पांच वर्षो से सक्रिय राजनीति से दूर हैं। इसके बावजूद वह सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने वाजपेयी को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। सिंह ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में जीत की हैट्रिक बनाएगी। दिल्ली व राजस्थान में भी पार्टी जीत कर सरकार बनाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com