-->

Breaking News

नरेंद्र मोदी बनेंगे पीएसएलवी सी-23 प्रक्षेपण के साक्षी

चेन्नई : तमिलनाडु के अपने पहले दौरे में प्रधानमंत्री आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी सी-23 राकेट प्रक्षेपण का साक्षी बनेंगे। मोदी का शहर में कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है जबकि राज्य भाजपा सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने नेता के लिए हवाई अड्डे पर किसी कार्यक्रम की कोई योजना नहीं बनाई है।

उधर, पुलिस ने बताया कि मोदी के दौरे के मद्देनजर हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मोदी नई दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह तकरीबन अपराह्न चार बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। वह यहां संक्षिप्त प्रवास के बाद एक हेलीकॉप्टर से श्रीहरिकोटा रवाना होंगे।

पुलिस ने बताया कि यहां प्रधानमंत्री और उनके काफिले के उपयोग के लिए चार हेलीकॉटर तैयार हैं। देशज पीएसएलवी सी-23 राकेट के माध्यम से फ्रांस के उपग्रह स्पॉट 7 और कनाडा, जर्मनी और सिंगापुर के उपग्रह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किए जायेंगे।

एनएलएस7 पॉइंट वन और एनएलएस7 पॉइंट टू को कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय के अंतरिक्ष विज्ञान अध्ययन संस्थान और अंतरिक्ष फ्लाइट प्रयोगशाला ने मिलकर बनाया है। वेलॉक्स-1 को सिंगापुर के नांयंग तकनीकी विश्वविद्यालय ने तैयार किया है। यह एक इमेज सेंसर की संरचना को प्रदर्शित करने वाला तकनीकी प्रदर्शक है।

यह सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक यांत्रिक प्रणाली पर आधारित (एमईएमएस) है और एक अंतर-उपग्रही रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करने वाली निर्धारण और नियंत्रण प्रणाली है। इसरो ने कहा, ‘यह पांचों उपग्रह इसरो की वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत प्रक्षेपित किए जा रहे हैं जिसे इसरो की व्यापारिक इकाई एंट्रिक्स देखती है।’ एंट्रिक्स कई विदेशी एंजेंसियों के साथ कार्य में संलग्न है।

इसरो की मिशन तैयारी पुनरीक्षण समिति (द मिशन रेडीनेस रिव्यू कमेटी) और लॉन्च प्राधिकार बोर्ड ने शुक्रवार की बैठक के बाद प्रक्षेपण की अनुमति दी और इसके लिए 9 बजकर 52 मिनट का समय तय किया। पहले समय सुबह 9 बजकर 49 मिनट नियत किया गया था।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल होने वाले इस प्रक्षेपण को देखने के लिए आज शाम को ही विमान से श्रीहरिकोटा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दक्षिण यात्रा होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com