सोनाक्षी ने 27वें जन्मदिन पर बनवाया सितारा वाला टैटू
मुंबई: बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को जीवन के
27वें बसंत में कदम रखा। उन्होंने तोहफे के रूप में स्वयं को तारे का एक
टैटू भेंट किया। सोनाक्षी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत `दबंग` से की।
उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपनी और नए टैटू की एक तस्वीर
साझा की, जिसमें लिखा कि जन्मदिन पर यह टैटू मेरा खुद को दिया तोहफा
है..मेरा दिशा-निर्देश करने वाला सितारा, अब हमेशा मेरे साथ है। यह टैटू
उनकी हंसली से ऊपर है।
दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी `राउडी राठौड़`, `सन ऑफ सरदार`, `दबंग 2`, `वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा`, `बॉस` और `आर.. राजकुमार` सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म `हॉलीडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ द ड्यूटी` की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार भी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com