वोट की खातिर इस्तेमाल किया जा रहा 370
श्रीनगर:
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वोट पाने
की खातिर अनुच्छेद 370 हटाने का मुद्दा उछाल रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ
नेता गुलाम नबी आजाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "‘अनुच्छेद 370 एक ऐसा
मुद्दा है जिसे वोट पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे मुद्दे उठाए, अब वे जम्मू क्षेत्र में वोट पर नजर टिकाकर अनुच्छेद 370 इस्तेमाल कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "उन्हें कश्मीर और उसके आयामों को समझने में एक दो साल लगेंगे। कश्मीर के इतिहास या राज्य के बारे में सरकारी फाइलों में झांकना काफी नहीं है। लोगों की संवेदनशीलता को समझना होगा।’’
श्रीनगर से प्राप्त समाचार के अनुसार उन्होंने वहां कहा कि कांग्रेस को मोदी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि वह महंगाई और मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों पर अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि छह माह तक नरेंद्र मोदी ने सैंकड़ों सभाएं कीं और उन्होंने महंगाई और मुद्रास्फीति के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के सप्ताहभर के अंदर उन्होंने कहा कि देश को कड़े कदमों के लिए तैयार रहना चाहिए। हम कड़े कदमों के साथ सरकार चला रहे थे जिससे महंगाई हुई। ऐसी कौन सी नयी बात है, जो उन्होंने की है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com