-->

Breaking News

5 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण कर इसरो रचेगा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो आज सफलता के नए झंडे गाड़ने वाला है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज 5 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्पेस सेंटर पर मौजूद रहेंगे। प्रक्षेपण यान PSLV- C-23 सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरेगा।
पीएम रहेंगे मौजूद
आज सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी सी 23 की लॉन्चिंग है। और इस लॉन्चिंग का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद रहेंगे। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी सी 23 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पांच विदेशी उपग्रहों के साथ उड़ान भरेगा। पीएसएलवी की ये 27वीं उड़ान है। पीएम भी इस दौरान वैज्ञानिकों के साथ मौजूद रहेंगे। इसलिए केंद्र और उसके आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शनिवार सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुई प्रक्षेपण की उल्टी गिनती सही तरीके से चल रही है और यान में ईंधन भरने का काम भी खत्म हो चुका है।
पांच उपग्रहों का प्रक्षेपण
श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और सिंगापुर के पांच उपग्रह को पीएसएलवी सी-23 के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। फ्रांसीसी उपग्रह SPOT-7 714 किलोग्राम वजनी है, जर्मनी का उपग्रह AISAT का वजन 14 किलोग्राम है, कनाडा के 2 उपग्रह NLS7.1 और NLS7.2 15-15 किलोग्राम के हैं जबकि सिंगापुर के उपग्रह VELOX-1 का वजन 7 किलोग्राम है। इन उपग्रहों को उनके देशों की जरूरत के हिसाब से अंतरिक्ष में अलग-अलग ऊंचाई और कक्षा में स्थापित किया जाएगा।इसरो 2012 में भी फ्रांस का एक सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेज चुका है। इससे साफ होता है कि भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया के तमाम देशों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com