AAP में टूट-फूट का कोई अंदेशा नहीं : केजरीवाल
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने
दावा किया है कि उनकी पार्टी में टूट-फूट की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने
भाजपा को जल्द चुनाव कराने की चुनौती भी दी। केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव
होने पर फिर से सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि सरकार छोड़ना उनकी
गलती थी।
आदर्श नगर में ई-रिक्शा चालकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिजली-पानी का मुद्दा भी उठाया। केजरीवाल ने दिल्ली की बिजली-पानी की समस्या के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका विद्युत वितरण कंपनियों से साठ-गांठ है इसीलिए वह इस समस्या को हल नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में बिजली की कटौती हो रही है और पानी की कमी है जिससे लोगों में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी है। केजरीवाल ने लोगों को उनकी सरकार द्वारा बिजली और पानी के लिए दी गई सब्सिडी की याद दिलाई। केजरीवाल ने कहा कि हम भागे नहीं, यदि हम भाग गए होते, हम वापस नहीं आते। अब हम वापस आए हैं। हम व्यवस्था से भ्रष्टाचार दूर कर देंगे, जैसा हमने पहले किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com