कांग्रेस नेताओं पर CM मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे
भोपाल:
केन्द्रीय श्रम मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के
अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री
की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं और उनके
खिलाफ शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
तोमर ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस द्वारा व्यापमं पर दिया गया बयान हताशा और निराशा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जल्द ही पता चलेगा कि व्यक्तिगत और असत्य आरोपों का परिणाम क्या होता है। तोमर के मुताबिक मुख्यमंत्री कल मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे और कांग्रेस को इसका जवाब देना पड़ेगा।
इससे कांग्रेस के जो नेता छपने और प्रचार की लालसा में असत्य आरोप लगा रहे हैं, उन्हें सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा व्यापम जांच की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापम मामले में उच्च न्यायालय की जानकारी में जो जांच चल रही है, वह विश्वास करने के योग्य है। वहठीक दिशा में जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार की शंका की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास कोई दस्तावेज हैं तो उन दस्तावेजों को संबंधित एजेंसी को देना चाहिए।
न्यायालय इस मामले की निगरानी कर रहा है तो वह दस्तावेज न्यायालय को दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के लिए इस प्रकार के हथकंडों का उपयोग कर रही है। तोमर ने कहा कि प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है लेकिन कांग्रेस विकास में रोडा अटकाने का काम हमेशा की तरह कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान का इस मामले में कहना है 'मैं ईमानदार हूं और रहूंगा।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com