-->

Breaking News

दिल्ली मेट्रो : मंडी हाउस से केंद्रीय सचिवालय का सफर शुरू

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब यात्री बिना ट्रेन बदले केंद्रीय सचिवालय से सीधे मंडी हाउस जा सकेंगे। गुरुवार सुबह इस नई सेवा का शुभारंभ केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर किया। केंद्रीय सचिवालय से मंडी हाउस जाने के लिए पहले राजीव चौक पर ट्रेन बदलनी पड़ती थी।

तीन किलोमीटर लंबे इस भूमिगत ट्रैक पर केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस के बीच एकमात्र स्टेशन जनपथ है। मेट्रो फेज-3 के इस पहले सेक्शन के खुलने से मेट्रो की ब्लूलाइन से वॉयलेट लाइन पर आने जाने के लिए तीन मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी। मंडी हाउस पर ही ट्रेन बदलकर लोग बदरपुर, नोएडा, वैशाली या द्वारका की तरफ आ जा सकेंगे।

मालूम हो कि मई 2011 से इस रूट को बनाने का काम शुरू किया गया था और अब तीन महीने की देरी से इस मार्ग को यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। मंडी हाउस पर रोजाना करीब 13 हजार मुसाफिर उतरते हैं। लेकिन अब राजीव चौक से बोझ घटेगा और इस स्टेशन पर भीड़ में इजाफा होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com