चीन के लिए रवाना हुए हामिद अंसारी
नई दिल्ली।
पंचशील सिद्धांत की 60वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उप राष्ट्रपति हामिद
अंसारी आज चीन पहुंचेंगे। पंचशील सिद्धांत को भारत-चीन संबंधों को मजबूत
बनाने के लिए अस्तित्व में लाया गया था। अंसारी की पांच दिवसीय यात्रा
ऐतिहासिक शहर शिआन से गुरुवार को शुरू होगी। वह वहां अपने चीनी समकक्ष ली
यूआंचाव से मिलेंगे।
एनडीए
नीत मोदी सरकार के पिछले महीने केंद्र में आने के बाद ये किसी भारतीय नेता
की पहली चीन यात्रा है। इसके साथ ही ये उप राष्ट्रपति की पहली चीन यात्रा
है। वर्ष 1994 के बाद से अब तक कोई भी भारतीय उप राष्ट्रपति चीन के दौरे पर
नहीं गया था। इससे पहले तत्कालीन उप राष्ट्रपति के.आर.नारायणन ने 1994 में
चीन की यात्रा की थी।
विदेश
मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बताया कि हम उम्मीद करते हैं कि
दोनों देशों के उप राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत से एक साकारात्मक परिणाम
निकलेगा। उन्होंने कहा कि भारत और चीन हमेशा से ही उच्च स्तरीय संपर्क करता
रहा है, जो कि एक-दूसरे के साथ सामरिक बातचीत का एक हिस्सा है।
बीजिंग
में 28 और 29 जून को पंचशील की 60वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी, इसमें शामिल
होने के लिए भारत के उप राष्ट्रपति के साथ-साथ एक उच्च-स्तरीय
प्रतिनिधिमंडल भी वहां गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य मंत्री
निर्मला सीतारमन और विदेश सचिव सुजाता सिंह भी शामिल हैं। उपराष्ट्र पति
हामिद अंसारी वहां अपने चीनी समकक्ष के अलावा चीनी प्रधानमंत्री ली
केकियांग और राष्ट्रपति शी चीनफिंग से भी मिलेंगे। चीन में द्वीपक्षीय
वार्ता के साथ-साथ भारत के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी त्रिपक्षीय शिखर
सम्मेलन में भी भाग लेंगे। चीन की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में तीसरी देश
म्यांमार है। म्यांमार के राष्ट्रपति वहां पहले से ही मौजूद हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com