मैने खुद को साबित कर दिया : सुआरेज
साओ पाउलो :
विवादित स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल करके
उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी है ।लीवरपूल के लिये खेलने वाले 27 बरस
के फारवर्ड सुआरेज 2011 में क्लब से जुडने के बाद से गलत कारणों से
सुर्खियों में रहे हैं।पिछले सत्र में चेलसी के ब्रनिस्लाव इवानोविच को
काटने के कारण उन्हें 10 मैचों का प्रतिबंध झेलना पडा था । इससे पहले
मैनचेस्टर युनाइटेड के पैट्रिस एवरा पर नस्लवादी टिप्पणी के कारण उन्हें आठ
मैचों का निलंबन झेलना पडा था।लीवरपूल से जुडने से पहले भी उन्हे एक विरोधी खिलाडी के कंधे पर काटने के कारण सात मैचों का प्रतिबंध झेलना पडा था ।
सुआरेज
ने कहा , इस जीत से मैं बहुत खुश हूं । मैं टीम की जीत में योगदान देना
चाहता था लेकिन यह अंत नहीं है ।उन्होंने कहा , हमारी जीत ही नहीं बल्कि
जीतने का अंदाज भी उम्दा रहा । सभी के शक शुबहे दूर हो गए होंगे । मैने
आलोचकों को गलत साबित कर दिया ।घुटने के आपरेशन के सिर्फ चार हफ्ते बाद
सुआरेज मैदान पर लौटे हैं । वह कोस्टा रिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल सके
थे जो उरूग्वे हार गया था ।यह पूछने पर कि लीवरपूल के अपने साथी स्टीवन
गेरार्ड से उन्होंने मैच के बाद क्या कहा, सुआरेज ने कहा , मैने कहा कि इस
मैच को भूलकर आगे अच्छा प्रदर्शन करो ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com