रेप पीड़ित बच्ची करे आरोपी के बेटे से शादी
जयपुर।
राजस्थान की एक जाति पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी कर फिर साबित कर दिया कि
पंचायत किस तरह मनमानी पर उतर आते हैं। यहां पंचायत ने छह साल की रेप
पीड़ित बच्ची का विवाह आरोपी के आठ साल के लड़के से कराने का तुगलकी फरमान
जारी कर दिया। यह घटना जयपुर से 250 किलोमीटर दूर कोटा के केशवपुरा की है।
पुलिस
ने बताया कि आरोपी 40 साल के कैलाश ने अपने पड़ोसी की बच्ची से करीब एक
पखवाड़े पहले दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस में
शिकायत दर्ज कराने के स्थान पर लड़की के अभिभावकों ने एक पंचायत बुलाई।
पंचायत
ने लड़की के घरवालों को कैलाश के नाबालिग बेटे से बच्ची का विवाह करने का
आदेश दिया। बहरहाल लड़की के घरवालों और कैलाश ने पंचायत के फैसले को मानने
से इंकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि कैलाश और लड़की के घरवालों के बीच
सौदेबाजी जारी थी कि कैलाश ने बुधवार को फिर लड़की से दुष्कर्म किया।
कुछ
सामाजिक कार्यकर्ताओं को बुधवार की घटना की जानकारी हुई और वे लड़की और
उसके घरवालों को कोटा के महावीर नगर थाने में ले आए और एक शिकायत दर्ज
कराई। क्षेत्राधिकारी (शहर) बनवारी लाल मीणा ने कहा कि कैलाश को गिरफ्तार
कर लिया गया है और पंचायत सदस्यों के खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com