कानूनी विवाद में फंसा केजरीवाल का नया मकान
नयी दिल्ली :
आप नेता अरविंद केजरीवाल के मकान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा
है. जिस नये मकान में वह रहने की योजना बना रहे हैं वह स्वामित्व को लेकर
कानूनी विवाद में फंसा हुआ है. केजरीवाल को सिविल लाइन्स में 4 बी फ्लैग
स्टाफ में रहना है. यह मकान नरेश जैन का है.हालांकि, उनके भाई वीरेंद्र ने
अब दावा किया है कि मामला अदालत में है क्योंकि उनके और उनके भाइयों के बीच
संपत्ति को लेकर विवाद है और इसलिए इसे अदालत के आदेश के बिना किराए पर
नहीं दिया जा सकता. वीरेंद्र ने कहा, मुझे मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि
संपत्ति को किराए पर दिया जा रहा है और पाया कि मकान का जीर्णोद्धार किया
जा रहा है.
उन्होंने कहा, संपत्ति विवाद में है और उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि यथास्थिति बरकरार रखी जानी चाहिए. उसके तहत संपत्ति को किसी को भी किराए पर नहीं दिया जा सकता जबकि मेरे भाई ने इसे किराए पर देने का पहले ही फैसला कर लिया है. यह अदालत के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com