-->

Breaking News

सलमान ने बनाया इस अभिनेत्री को कामयाब

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कई नई अभिनेत्रियों की बॉलीवुड में एंट्री करवाई है। इन अभिनेत्रियों में से भाग्यश्री का नाम भी शामिल है जिन्होंने सलमान के साथ अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म से भाग्यश्री ने दर्शकों के दिल पर ऐसी छाप छोड़ी जो आज भी कायम है। यह फिल्म सुपरहिट रही।

अभिनय की दुनिया में आना भाग्यश्री के भाग्य का कमाल था। उनके पड़ोसी और मशहूर टीवी एंकर अमोल पालेकर ने उनसे 'कच्ची धूप' नामक टीवी शो में काम करने का मौका दिया। देखते ही देखते वह लोगों की चहेती बन गईं। उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों को दीवाना बनाया, लेकिन उनका भाग्य जल्द ही रूठ गया। फ्लॉप फिल्मों के कारण उनका करियर कहीं डूब सा गया और वह जल्द ही गुमनाम होती गई।

1989 में अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली भाग्यश्री 1993 में ही लीड एक्ट्रेस के किरदार से बाहर हो गई। वैसे तो उन्होंने 2009 तक काम किया, लेकिन इसमें मराठी और तेलुगु फिल्में भी शामिल थीं। उन्होंने अपनी आखिरी हिंदी फिल्म 'घर आया मेरा परदेशी' की। हालांकि, लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब रहने वाली भाग्यश्री एक बार फिर वापसी करने वाली है। वह छोटे पर्दे के सीरियल 'लौट आओ तृषा' से अपनी नई पारी शुरू करने वाली है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com