-->

Breaking News

संपत्ति विवाद में उलझे दिलीप कुमार

मुंबई: मशहूर ऐक्टर दिलीप कुमार ने मुंबई हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें कहा गया है कि उनके भाइयों का उनकी प्रॉपर्टी पर कानूनी रूप से कोई हक नहीं है।उन्होंने यह हलफनामा अपने भाइयों के साथ कथित रूप से करार करने के सात साल बाद दर्ज कराया, जिसके मुताबिक उन्हें अपने भाइयों को शहर में अलग से मकान देने थे।

दिलीप कुमार की पत्नी, सायरा बानो, द्वारा दाखिल किए गए इस हलफनामे में यह भी बताया गया है कि दिलीप कुमार के पास अपने भाइयों को नए मकान देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐक्टर अपने भाइयों- अहसान (82) और असलम (80), के साथ संपत्ति विवाद में उलझे हैं। बताया गया है कि करार 'मानवीय आधार' पर किया गया था और असलम और अहसान इस 'मानवीय मदद' का गलत फायदा उठा रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com