-->

Breaking News

मिलिए गोविंदा की HOT बेटी से

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा भी अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। हाल ही में टेंपा बे फ्लोरिडा में हुये इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) के दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा था कि नर्मदा लंबे समय से बॉलीवुड में आने की तैयारी कर रही है। तीन वर्षो में नर्मदा 30 फिल्मों का प्रस्ताव ठुकरा चुकी है। अब चर्चा है नर्मदा बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही है।

चर्चा है कि नर्मदा पंजाबी फिल्म निर्देशक स्मीप कांग की आने वाली हिंदी फिल्म में काम करने जा रही है। इस फिल्म में नर्मदा के अपोजिट पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल होंगे। नर्मदा की पहली फिल्म एक कॉमेडी होगी जो अगस्त के अंतिम सप्ताह तक फ्लोर पर आ जाएगी। हालांकि अब तक इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com