अब लोगों को टेस्टी फूड खिलाएगी जैकलीन
मुंबई: श्रीलंकन सुंदरी जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी मेहनत तथा लगन से आखिरकार बॉलीवुड में अपने कदम जमा लिए हैं परंतु उसकी लम्बे समय से चली आ रही एक और ख्वाहिश अब पूरी होने जा रही है।दरअसल, जैकलीन एक बहुत उम्दा कुक भी है और हमेशा से अपना रेस्तरां खोलना चाहती थी। उसका यह सपना जल्द असली रूप अख्तियार करने जा रहा है। श्रीलंका के करीब एक टापू खरीदने के कुछ समय बाद वह श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में एक रेस्तरां खोलने की योजना पर काम शुरू कर चुकी है। उसके करीबी सूत्रों के अनुसार इसी महीने जैकलीन श्रीलंका की राजधानी में अपना रेस्तरां चालू कर सकती है। अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद जैकलीन अपने इस सपने को पूरा करने के लिए समय निकाल रही है। जैकलीन ही इस रेस्तरां के इंटीरियर को डिजाइन कर रही है यानी रेस्तरां में जैकलीन का स्टाइल तथा व्यक्तित्व साफ दिखाई देगा।
इस बारे में जैकलीन से बात करने पर उसका कहना था, ‘‘मैं हमेशा से ही अपना रेस्तरां खोलना चाहती थी परंतु सोचते-सोचते ही इतने साल गुजर गए। हालांकि अब मैं खूब उत्साहित हूं कि अंतत: मेरा यह सपना हकीकत बनने जा रहा है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे इस परियोजना से खूब अपेक्षाएं हैं।’’
वैसे जैकलीन की अगली फिल्म है ‘किक’ जिसमें वह पहली बार सलमान खान के अपोजिट दिखाई देगी। खास बात है कि इस फिल्म में पहली बार जैकलीन की असली आवाज दर्शकों को सुनने को मिलेगी। दरअसल अब तक उसकी जितनी भी फिल्में आई हैं उन सभी में किसी अन्य की आवाज में उसके डायलॉग की डबिंग करवाई जाती थी क्योंकि उसकी हिन्दी काफी खराब है परंतु सलमान की सलाह पर इस फिल्म में जैकलीन ने खुद डबिंग की है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com