दिल्ली: तीन मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक 4 मंजिला इमारत के गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। अब भी कई लोगों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अबतक 8 लोगों को बचाया गया है और इनमे 2 बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर राहत-बचाव दल राहत कार्य में जुटा हुआ है।मामला उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का है। एक पुरानी 3 मंजिला इमारत आज सुबह 9 बजे के आसपास गिर गई। जब इमारत गिरी उस समय इमारत में 20 से ज्यादा लोगों के होने की खबर थी। इमारत में पांच से छह परिवार रहते थे। हादसे के वक्त कुछ परिवारों के लोग अपने काम पर चले गए थे। इमारत से बाहर निकाले गए आठ लोगों में कुछ बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इस हादसे में 20 से भी ज्यादा लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
दिल्ली के चीफ फायर ऑफिसर एके शर्मा ने बताया कि इमारत से आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। इमारत में अभी भी तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है। कर्मचारी इमारत का मलवा हटाने में लगे हैं। इमारत में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। हालांकि कुछ केजुअल्टी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरतलब है कि पुरानी दिल्ली में भी कुछ दिनों पहले एक पुरानी इमारत गिरी थी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com